शिव सेना ने नीतेश राणे की तुलना माफिया सरगना से की
पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में नीतेश राणे के ही स्वयंसेवी संगठन स्वाभिमान के कार्यकर्ता शमीम जमालुद्दीन शेख उर्फ चिंटू शेख पर गुरुवार को हुए कथित हमले सहित प्रदेश में अन्य उपद्रवों में राणे की भूमिका पर सवाल उठाए।
'दाउद , छोटा राजन और अब छोटा राणे' शीर्षक वाले लेख में सामना ने कहा कि नीतेश की गुंडागर्दी और उसके उपद्रवों के कारण शहर की जनता आतंकित हैं।
लेख में कहा गया कि नीतेश की गुंडागर्दी का लंबा इतिहास है, लेख में नीतेश को आज का गुंडा बताया गया। लेख में कहा गया है कि नीतेश ने कांग्रेस विधायक भाई जगताप को चांटा मार था। नीतेश के आदमी कांग्रेस कार्यालय में जबरदस्ती घुसे थे और राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पोस्टर फाड़े थे।
सामना के लेख के आधार पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक चाव्हाण से मुलाकात करके मांग की कि नीतेश राणे को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने नारायण राणे को मंत्रिमंडल से हटाने और नीतेश पर हत्या के प्रयास का मामला नहीं हटाने की मांग की।
शिवसेना के इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम, सांसद संजय राउत और भरत कुमार राउत, पार्टी प्रवक्ता नीलम गोरहे और विधायक अनिल प्रणब भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications