उज्जैन में क्षिप्रा नदी में कार गिरी
उज्जैन के पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक कार क्षिप्रा नदी पर बने मंगलनाथ पुल से होकर गुजर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह नदी में गिर गई। पुलिस के साथ राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया है।
बताया गया कि पुल पर रेलिंग नहीं है और नदी के अधिकांश हिस्से में गंदगी के चलते राहत व बचाव कार्य शुरू करने में दिक्कतें आ रही हैं। इंदौर से राहत व बचाव दल को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications