उत्तराखण्ड में बाढ़ की स्थिति में सुधार
जिलाधिकारी आर.मीनाक्षीसुंदरम ने बताया कि राहत कार्य जारी है और लोगोंे को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ज्यादातर गांवों से पानी उतर चुका है और केवल तीन या चार गांवों में ही पानी ठहरा हुआ है। बाढ़ से हरिद्वार जिले के 40 गांवों के तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभवित हुए। अब राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है।
आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी है कि पौड़ी जिले के कालिंदी खाल में फंसे बंगाल के ट्रैकिंग दल के सदस्यों को अब तक तलाशा नहीं जा सका है। सेना का चीता हेलीकाप्ॅटर रविवार को भी इन्हें ढूंढने में लगा रहा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। यह दल करीब छह दिन से लापता है।
पूरे राज्य में सड़कों को खोलने के लिए रहात कार्य जारी हें सेना के चार हेलीकाप्टर राहत कार्य में जुटे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीएमएस) के प्रयासों से बचाव कार्यो में तेजी आई है। गंगोत्री यमुनोत्री में सड़क यातायात बाधित है जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ में यातायात शुरू हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications