'भारत के साथ घाटे का व्यापार बंद हो'
स्थानीय समाचार पत्र 'नवा-ए-वक्त' ने कहा, "पिछले तीन साल में पाकिस्तान ने भारत के साथ एकतरफा व्यापार किया है। हर दिन भारत के सामानों से भरे करीब 100 ट्रक पाकिस्तान पहुंचते हैं लेकिन पाकिस्तान का एक भी ट्रक भारत नहीं गया।"
पाकिस्तानी निर्यातकों का कहना है कि भारत सरकार पाकिस्तान के निर्यात में बाधाएं खड़ी करती है।
संपादकीय में कहा गया, "पाकिस्तान एक आजाद देश है और इसकी विदेश नीति भी स्वतंत्र होनी चाहिए। पाकिस्तान को किसी बाहरी दबाव में आकर अपने आत्मसम्मान और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। भारत हमारा शत्रु है और हमें उसके साथ घाटे का व्यापार नहीं करना चाहिए।"
संपादकीय में कहा गया कि भारत इस व्यापार का उपयोग पाकिस्तान के 'अभिन्न' अंग कश्मीर के लोगों का दमन करने में कर रहा है।
समाचार पत्र ने कहा कि भारत इस व्यापार से प्राप्त पैसे का इस्तेमाल दुनियाभर से हथियार खरीदकर उनका कश्मीरी लोगों पर प्रयोग करने में कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications