डेंगू को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं : आजाद
सफदरजंग अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर आजाद ने पत्रकारों से कहा, "देश में डेंगू के मामले अभी कम आएं हैं। मच्छरजनित बीमारी-3 बहुत खतरनाक नहीं होता है।"
उन्होंने कहा, "श्रीलंका में डेंगू के तकरीबन 15,000 मामले सामने आए हैं और वहां इससे 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इंडोनेशिया में इस मच्छरजनित बीमारी के 80,000 मामले सामने आए हैं।"
प्रधानमंत्री मनमेाहन सिंह ने सफदरजंग अस्पताल में स्पोटर्स इंजरी सेंटर का उद्घाटन किया। जहां खेल से जुड़े जख्मों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी।
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वास्थ्य मंत्रालय की भूमिका पर आजाद ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों में हमारी भूमिका अधिक नहीं है। हम राष्ट्रीय स्तर पर अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications