यमुना में जलस्तर कम होने की संभावना
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को यमुना का जलस्तर 0.25 मीटर घटकर 205.08 मीटर पर पहुंच गया और स्थिति काबू में हैं।
उन्होंने बताया, "हरियाणा से हर घंटे यमुना में करीब 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो कि सामान्य है। हमें रविवार शाम सात बजे तक नदी में जलस्तर खतरे के निशान के नीचे चले जाने की उम्मीद है।"
गौरतलब है कि बुधवार रात में यमुना का जलस्तर 207.08 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से 2.25 मीटर अधिक है।
यमुना का जलस्तर बुधवार को 207 मीटर का आंकड़ा पार गया था, जिसके कारण कई रिहायसी कॉलोनियों मसलन दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के नजदीकी इलाके, जीटीबी नगर, मुखर्जी नगर और कश्मीरी गेट अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) में करीब दो फुट पानी भर जाने के कारण कई नाले और सीवेज बंद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications