खंडवा में शुरू होगा एफ. एम. रेडियो
प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने खंडवा जिले में कहा कि जनजातीय समुदाय की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनजातीय क्षेत्र खालवा इलाके में कोरकू भाषा में एफ.एम. रेडियो स्थापित किया जा रहा है।
शाह ने कहा कि जनजातीय इलाके में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर स्थित हैं, जिससे मजदूरों को पैसे निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस परेशानी को दूर करने के लिए मोबाइल बैंक की व्यवस्था की है। बायोमीट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए मजदूरों को एटीएम मशीन से पैसे का भुगतान किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications