राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का उद्घाटन किया
70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र में खिलाड़ियों के इलाज से जुड़ी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। खेलों के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
35 बिस्तरों वाले इस सेंटर में तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। इसमें ऑपरेशन से पहले और ऑपरेशन के बाद की चिकित्सा के लिए विशेष कक्ष बनाए गए हैं। इस सेंटर में दो गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) भी हैं।
साथ ही यहां अत्याधुनिक एमआरआई केंद्र, सीटी स्कैन, अस्थि घनत्व परीक्षण, डिजिटल एक्सरे, कलर डॉप्लर और अन्य सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला है।
इस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शाली दीक्षित और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे।
राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। यह 1982 के बाद भारत में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications