प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर में रोजगार योजना में प्रगति की समीक्षा की
रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति से शनिवार शाम को मुलाकात की। समिति ने उन्हें योजना में हुई प्रगति से अवगत कराया।
बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने कहा कि समिति कौशल निर्माण, शिक्षा और उद्योगों में नागरिक समितियों का जुड़ाव जैसे सभी मुद्दों पर ध्यान देते हुए रोजगार के स्थाई अवसर सुनिश्चित करे।"
विशेषज्ञ समिति ने प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए किए जा रहे दीर्घकालिक उपायों की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने अगस्त महीने में इस विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। समिति ने मनमोहन सिंह को आश्वस्त किया कि रोजगार वृद्धि से जुड़े सभी पक्षों को ध्यान में रखा गया है और इस संबंध में समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications