प्रधानमंत्री ने सादगी से मनाया जन्मदिन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को 78 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ते और मुबारकबाद भेजी।
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी ने सिंह ने टेलीफोन कर शुभकामनाएं दीं। सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को पाकिस्तान में पंजाब के गाह नामक स्थान पर हुआ था।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री को मुबारकबाद पेश की। प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि प्रमुख रहे।












Click it and Unblock the Notifications