नाटो ने किया अलकायदा के शीर्ष आतंकवादी के ठिकाने पर हमला
एक अन्य घटना में दक्षिणी हिस्से में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में नाटो के दो सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नाटो ने एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी प्रांत के दराह-ए-पेच जिले में शीर्ष आतंकवादी के घर को निशाना बनाकर शनिवार रात को हवाई हमला किया गया।
नाटो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "शीर्ष आतंकवादी की स्थिति की पहचान कर और कम से कम क्षति को ध्यान में रखते हुए नाटो ने सटीक हवाई हमला किया।" बयान के मुताबिक सैनिक अभी हमले के परिणामों का आकलन कर रहे हैं।
बयान के मुताबिक जिस शीर्ष आतंकवादी को निशाना बनाया गया उसकी पहचान नहीं की जा सका है। वह अरब लड़ाकों के साथ मिलकर पूर्वी क्षेत्र में हमले को अंजाम देता था।
अफगान अधिकारियों के मुताबिक अलकायदा नेटवर्क के कई नेता पाकिस्तान में फरार हो गए हैं।
एक अन्य घटना के मुताबिक अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में नाटो के दौ सैनिकों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में वर्ष 2010 से अब तक 530 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान में नौ साल पहले नाटो और अमेरिका के लगभग 150,000 सैनिकों को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications