यूरोप में बंजारा समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित
समाचार एजेंसी 'प्रेंसा लैटिना' के अनुसार रूस की राजधानी मास्को में 'फर्स्ट इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन अर्ली चाइल्डहुड एण्ड केयर' विषय पर आयोजित सम्मेलन के दौरान यूनेस्को की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप में सबसे बड़े रोमा समुदाय के 10 लाख लोग बेराजगारी, अशिक्षा और गरीबी की चपेट में हैं।
यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने कहा कि बच्चे भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और शिक्षा उनका मौलिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने पर गरीबी, अलगाव और असमानता बढ़ेगी व समाज में तनाव फैलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications