फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
बालाघाट के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल केलकर नाम के व्यक्ति ने अपहरण करने के बाद उसका शारीरिक शोषण किया। वह अपने को बालाघाट का अतिक्ति पुलिस अधीक्षक बताते हुए लखनादौन व सिवनी के सरकारी विश्रामगृहों में भी रुक चुका है।
युवती का आरेाप है कि राहुल उसे पीली बत्ती वाली कार में लेकर कई जगह गया और वहां लोगों से अपना परिचय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में दिया। आरेापी मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। उसका बालाघाट में भी मकान है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राहुल के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications