कश्मीर घाटी के कई शहरों में कर्फ्यू में ढील
श्रीनगर के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के हजरतबल, जैदीबल, जाकुरा, सौरा पुलिस स्टेशन में रविवार को 11 बजे से कर्फ्यू में छूट दी गई।"
अधिकारी ने बताया कि रैनावाड़ी, नौहट्टा, एस.आर.गंज और साफा कदल इलाके में भी तीन बजे शाम से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
अधिकारी ने कहा, "घाटी के सभी शहरों में चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू एवं प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। यह फैसला कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए उठाया गया है।"
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने रविवार को लोगों से रोजमर्रा की सामान्य गतिविधियां शुरू करने की अपील की।
शहर में रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद दुकानें, बाजार और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान खुले रहे और इस दौरान लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। वाहनों की भी आवाजाही रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications