चार साल की बच्ची बनी डॉक्टर!
समाचार पत्र न्यूजीलैंड हेराल्ड ने खबर छापी है कि नार्थ शोर अस्पताल के अधिकारियों ने चार साल की लड़की समंथा माग्रेट हूक को नाम की गलतफहमी के चलते एक डॉक्टर जिसका नाम 'समंथा एलिजाबेथ हूक' समझ लिया और उसे एक सर्जरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र भेज दिया।
कोटसविले में रहने वाली समंथा की माता वोन्ने ने बताया कि यह मजेदार घटना है। उनकी लड़की विलक्षण नहीं है। वह अभी भी अपने शरीर की संरचना से जुड़ी बातों को सीख रही है।
उन्होंने बताया कि उनकी लड़की को एक साल की छात्रवृत्ति के लिए भेजे गए आवेदन से वह हक्का-बक्का हो गईं। बाद में उन्हें पता चला कि दरअसल छात्रवृत्ति का आवेदन उनकी लड़की के लिए नहीं, बल्कि 'सामंथा एजिलाबेथ हूक' के लिए था।
वोन्ने के अनुसार सामंथा का कुछ दिनों पहले उस अस्पताल में जांच हुआ था। शायद इसीलिए उसका नाम अस्पताल के रिकार्ड में आ गया होगा।
बाद में जिला स्वास्थ्य संस्था ने इस गलती के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि इस तरह की गलती दोबारा न हो इसके लिए वह अपनी व्यवस्था की समीक्षा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications