कुरैशी से सोमवार को मिल सकते हैं कृष्णा
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के अनुसार दोनों की मुलाकात की तारीख और समय पर सहमति बनना बाकी है कि लेकिन राजनयिक सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात सोमवार को हो सकती है।
वैसे कृष्णा और कुरैशी की भेंट शुक्रवार को हुई थी। दोनों ने इस संक्षिप्त और अनाधिकारिक मुलाकात के दौरान पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पिछले दिनों इस्लामाबाद में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद यह दूसरी आधिकारिक मुलाकात होगी।
विदेश मंत्री ने कहा, "इस्लामाबाद में हमने मुलाकात की थी और इस दौरान मैंने कुरैशी को भारत आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।"
पाकिस्तान के एक राजनयिक के मुताबिक कुरैशी ने कृष्णा से कहा था कि पाकिस्तान परिणामोन्मुखी बातचीत का इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications