अमेरिका में मूर्तिकार पटनायक को 3 मेडल
अमेरिका में आयोजित होने वाले इस तरह की किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले पेशेवर मूर्तिकारों में से पटनायक भी एक हैं। उन्होंने वर्जीनिया तट पर तीन प्रतिस्पर्धाओं में तीन मेडल जीते।
अमेरिका में ओयोजित ऐसे चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाले पटनायक पहले भारतीय हैं। उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा में 'समुद्र को तेल के रिसाव से बचाने वाला शिल्प' बनाया था। 'किंग ऑफ नेप्च्यून' द्वारा शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में पटनायक को मेडल प्रदान किया गया।
मेडल हासिल करने के बाद पटनायक ने कहा, "चैम्पियनशिप के दौरान एकल प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए तीन मेडल जीत कर मैं बेहद खुश हूं। यह पहली बार हुआ है कि मैंने एक प्रतियोगिता में तीन मेडल जीते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications