पनामा में 4 टन कोकीन जब्त
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एक प्रवक्ता व्लादिमीर रोड्रिगेज ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 'नेशनल एयरोनेवल सर्विस' के अधिकारियों ने बेलन नदी के किनारे से कोकीन जब्त की। इसके पहले कनसेप्सीयन नदी के समीप से मादक पदार्थ जब्त किए गए थे।
उन्होंने बताया कि कोलन शहर के बंदरगाह से कोकीन के 4,926 पैकेट जब्त किए गए।
रोड्रिगेज ने कहा कि हाल ही में वेरागौस प्रांत में मादक पदार्थ निरोधी अभियान चलाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications