राष्ट्रमंडल खेल : 'क्वीन्स बैटन रिले' का जैसलमेर में भव्य स्वागत

सीमा पर बैटन रिले की अगवानी बाड़मेर-जैसलमेर सांसद हरीश चौधरी, जोधपुर सांसद चन्द्रेश कुमारी, पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने इनकी अगवानी की। रिले दल के मुखिया ले. जनरल राज कादीया ने सांसद चौधरी के साथ ही सांसद चन्द्रेश कुमारी को मशाल सौंपी। इसके बाद पोकरण विधायक शाले मोहम्मद को मशाल सौंपी।

लंवा के लोक कलाकारों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ रिले का स्वागत किया गया वहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने लेफ्टिनेंट जनरल कादिया एवं रिले के अन्य सदस्यों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

जनरल कादिया ने सम्मान समारोह अवसर पर कहा कि राष्ट्रमण्डल खेलों से सम्बन्धित ऐतिहासिक एवं सबसे लम्बी यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह रिले देश में सौ दिवस की यात्रा करेगी एवं यह रिले 28 राज्यों व 7 केन्द्र शासित प्रदेशों में गई है। उन्होंने कहा कि ये रिले 9 दिन और सफर कर दिल्ली पहुंचेगी।

यहां से रवाना होने पर सांसद बाड़मेर-जैसलमेर चौधरी ने मशाल लेफ्टिनेट जनरल कादिया को सुपूर्द की ।

राजस्थान में रिेले टीम के कनीवनर डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि यह रिले राजस्थान के भरतपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर होती हुई शुक्रवार को जैसलमेर पहुंची है। उन्होंने बताया कि रिले केवल जयपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर में ही होगी। उन्होंने बताया कि यह रिले जैसलमेर के पश्चात बीकानेर, गगांनगर होती हुई हरियाणा में प्रवेश करेगी। इस रिले में लगभग 80 सदस्यगण है। यहां पर पोकरण विकास संस्थान द्वारा पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित रंगीन छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसका रिेले के सदस्यों ने अवलोकन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+