अमेरिकी राजदूत ने कहा, भारत सुरक्षित गंतव्य
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने शुक्रवार को कहा कि भारत सुरक्षित गंतव्य है, जबकि कुछ देशों ने अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
यहां नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के एक स्कूल में स्वयंसेवियों की सेवा का जायजा लेने से पहले रोमर ने संवाददाताओं से कहा, "मैं और मेरी पत्नी ने पूरे भारत की यात्रा की। मेरा परिवार और मैंने काफी सुरक्षित महसूस किया। यहां के लोग गर्मजोशी से भरे हैं।"
रोमर ने कहा कि उनकी नजर 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों पर है। उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैं इसको लेकर आशान्वित हूं और उम्मीद करता हूं कि खेल सफल रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अकटूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों की टीमों के 7,000 प्रतिभागी एवं अधिकारी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications