पूर्वोत्तर का बाकी दुनिया से बेहतर संपर्क जरूरी : पाटील
अगरतला नगर परिषद द्वारा अपने सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में पाटील ने कहा, "इन इलाकों में संपर्क बहाली के प्रयास जारी रहने चाहिए, क्योंकि बेहतर संपर्क से इस क्षेत्र और बाहरी दुनिया के बीच सामानों और व्यक्तियों का आवागमन सुगम होगा।"
पाटील ने कहा, "पूर्वोत्तर क्षेत्र में अधोसंरचना का विकास और परिवहन सुविधाओं में सुधार बहुत जरूरी है। यह काफी महत्वपूर्ण है।"
पाटील ने कहा, "त्रिपुरा देश में दूसरा सबसे बड़ा रबर उत्पादक राज्य है। इसका लाभ उठाते हुए यहां रबर उद्योग स्थापित किए जाने चाहिए। रबर और चाय उत्पादन की गतिविधयां, जनजातियों के पुनर्वास में एक विशेष आर्थिक महत्व की साबित हो सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications