उड़ीसा में लापता इंजीनियर की तलाश शुरू

पुलिस अधीक्षक डी. एस. कुट्टी ने बताया, "सलीम जब कई घंटों बाद भी नहीं लौटे तो, उनके चालक ने इसकी जानकारी उनके दफ्तर को दी।" कंपनी द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सलीम की तलाश शुरू कर दी गई। कुट्टी ने कहा, "कंपनी के अधिकारियों को उनके अपहरण की आशंका है। लेकिन हमें अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।"












Click it and Unblock the Notifications