प्रेमिका के परिवार से ऐंठना चाहता था 60 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह के रूप में की गई है। वह कंप्यूटर संचालन में बीसीए की डिग्री लेने के बाद लंदन जाना चाहता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "24 सितम्बर को एस. मल्कियत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीय बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी। कुछ ही घंटों बाद उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस आया, जिसमें उनकी बेटी की रिहाई के एवज में 60 लाख रुपये की मांग की गई थी।"
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें पता चला कि प्रभजोत लड़की के साथ मोती नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने वाला है। हमने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस ने बताया कि लड़की को प्रभजोत की साजिश की जानकारी नहीं थी। उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
पूछताछ के दौरान प्रभजोत ने स्वीकार कहा कि उसकी विदेश जाने की योजना थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications