राष्ट्रमंडल खेल : 37 एथलीट और अधिकारी पहुंचे
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए 11 देशों के 37 एथलीट और अधिकारी शनिवार को यहां पहुंचे। खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच होगा।
सबसे अधिक 23 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल त्रिनिदाद एवं टोबैगो से पहुंचा, जिसमें एथलीट के अलावा तैराकी, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक और स्क्वाश के खिलाड़ी, अधिकारियों व चिकित्सकों का दल शामिल है।
पहुंचने वालों में अधिकारियों के तीन और दल शामिल हैं। ये अधिकारी इंग्लैंड, कैमरून, विन्सेंट सांगा आजीगुई से आए हैं।
शनिवार को पहुंचे विदेशी मेहमानों में पांच मिशन प्रमुख शामिल हैं। ये हैं- शेली बुरिच (समोआ), ट्यूलो सेरुफ्हो (बोत्सवाना), एलीजाबेथ रिने पीटरसन (नाम्बिया), फ्रांस साइमन लेस्पोयर (सेसेल्स) और मोहम्मद बेआदे साहनून (घाना)। इनके अलावा समोआ टीम के अधिकारी तागिफानो ताओसोगा और बोत्सवाना टीम के महाप्रबंधकजेम जिनीथ भी पहुंचे।
अन्य खिलाड़ी जिनके पहुंचने की संभावना है, वे हैं निशानेबाज टिमूथी जेम्स नीले, गुयाना के महेंद्र परसाद और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के स्क्वाश खिलाड़ी कोलिन रामासरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications