ट्विटर पर 'डरावना' संदेश भेजने

लंदन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ब्रिटेन के एक नागरिक पर अर्थ दंड लगाया गया है। नागरिक ने इसके खिलाफ न्यायालय में गुहार लगाई है।

पेशे से अकाउंटेंट प्रशिक्षु पॉल चैंबर्स (26) को मई में डराने वाला संदेश भेजने का दोषी पाया गया। इसके लिए उसे 385 पाउंड दंड, 15 पाउंड पीड़ित अधिशुल्क और 600 पाउंड मुकदमे का खर्च देने के लिए कहा गया।

समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने दक्षिण यार्कशायर के डॉनकास्टर में रहने वाले चैंबर्स के हवाले से खबर छापी है कि चैंबर्स ने दावा किया कि उसने अपने 600 'अनुयायियों' को यह संदेश भेजा था। उसने बताया कि बर्फ पड़ने से रॉबिन हुड हवाई अड्डा बंद हो गया था, जिसकी वजह से वह हताश हो गया था।

उसके भेजे गए संदेश में लिखा है, "रॉबिन हुड हवाई अड्डा बंद पड़ा है। आप लोगों के पास एक सप्ताह का समय बचा है। मैं हवाई अड्डे को विस्फोट से उड़ा दूंगा। "

चैंबर्स के वकील ने डॉनकास्टर क्राउन न्यायालय में कहा कि ट्विटर पर संदेश एक 'मजाक' था। उसके दोष को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि यह 'डरावना' नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+