'शॉपिंग फेस्टिवल' से बढ़ेगी बाजारों की रौनक

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अब दिल्ली के प्रमुख बाजारों में पहले से ज्यादा रौनक और चहल पहल दिखेगी। शनिवार शाम को कॉमनवेल्थ गेम्स शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। अब सजे-संवरे बाजार दर्शकों को लुभाएंगे।

दिल्ली व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरिंदर धीर ने आईएएनएस को बताया, "दीपावली की तैयारियों को देखते हुए उत्सव की तैयारी की गई है। इन दुकानों से लोगों को आकर्षक छूट और सौ प्रतिशत संतुष्टि मिलेगी। साथ ही यहां सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।"

अधिकारी के अनुसार उत्सव को लेकर दुकानदारों में पहले से ही चर्चा है। राष्ट्रमंडल खेल 2010 आयोजन समिति और दिल्ली व्यापार संघ की पहल पर इस उत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर तक (20 दिन) दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों में किया जाएगा।

इस उत्सव का आयोजन सभी प्रमुख बाजारों गेट्रर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन. चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, कमला नगर, अजमल खान रोड, रजौरी गार्डेन और चावड़ी बाजार में किया जाएगा।

बाजार दर्शकों में खेलों की भावना विकसित करने के साथ ही भारत के सांस्कृतिक धरोहर की पहचान को भी पेश करेंगे।

सुरिंदर ने बताया कि ऑल इंडिया ट्रेडर्स कांग्रेस (एआईटीसी) के उपक्रम पर्सनल शॉपर्स इंडिया (पीएसआई) के स्वयंसेवक विदेशी पर्यटकों की मदद करेंगे, जिससे कि वे ठगे न जा सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+