फुटब्रिज हादसा : 2 की हालत अब भी गंभीर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम.सी. मिश्रा ने शनिवार को बताया, "चार और मरीजों की हालत स्थिर है। इन सभी की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई है। हम गहनता से उनका इलाज कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि अन्य चार मरीजों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "इनमें से एक मरीज की रीढ़ का शुक्रवार को आपरेशन किया गया जो पांच घंटे तक चला। वह दुर्घटना में लकवाग्रस्त हो गया था। उसे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है, लेकिन हालत स्थिर है।"
मिश्रा ने बताया कि एक अन्य मरीज की हालत बेहतर होने पर उसे गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।
उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट पैदल यात्रियों के लिए बन रहे पुल के गिरने की घटना में कम से कम 27 मजदूर घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications