नंदन को भुलाया न जा सकेगा : वाजपेयी
अपने शोक संदेश में वाजपेयी ने कहा, "वह एक अच्छे साहित्यकार, शब्दों के कुशल चितेरे, अच्छे व्यक्ति और अच्छे मित्र थे। हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर नंदन का योगदान भुलाए न भुलाया जा सकेगा। उनकी अनुपस्थिति हम सबको खूब खलेगी।"
वाजपेयी ने कहा, "मैं उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों एवं सहयोगियों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications