नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की मौत
रांची, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता आर.के. मलिक ने आईएएनएस को बताया, "सरंदा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। नक्सलियों ने जंगल में विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हुए कई धमाके किए। दोनों पक्षों की ओर से कई लोगों के घायल होने की आशंका है।"
उन्होंने बताया कि शनिवार को लातेहार जिले के खपरातोली जंगल में पुलिस और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो राइफल और जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications