श्रमिकों के लिए नई पेंशन योजना रविवार से
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। योजना का नाम स्वावलंबन योजना रखा गया है।
बयान में कहा गया है, "पात्रता प्रकिया से गुजरने के बाद नई पेंशन योजना (एनपीएस) में शामिल असंगठित क्षेत्र के सभी नागरिकों पर यह योजना लागू होगी।"
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बजट भाषण में मुखर्जी ने कहा था कि 2010-11 में एनपीएस खाता वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार वार्षिक 1,000 रुपये देगी। यह योजना अगले तीन वित्तवर्षो- 2011-12, 2012-13, 2013-14 तक लागू रहेगी।
बयान के मुताबिक यह योजना जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अधीनस्थ रहेगी और इसके लिए केंद्र सरकार अनुदान देगी। योजना के संचालन का दिशा-निर्देश स्वीकृत हो चुका है।
योजना के पात्र व्यक्ति को प्रतिवर्ष न्यूनतम 1,000 रुपये तथा अधिकतम 12,000 रुपये प्राप्त होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications