दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑटोमोबाइल्स बाजार
भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्योग सचिव बी. एस मीणा ने कहा, "हमें विश्वास है कि वाहनों की मांग मजबूत रहने से इस क्षेत्र की विकास दर भविष्य में भी बरकरार रहेगी। अर्थव्यवस्था की विकास दर इस क्षेत्र के विकास के अनुकूल है।"
उन्होंने कहा कि देश का ऑटोमोबाइल्स उद्योग नई प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दे रहा है। उन्नत प्रौद्योगिकी के इंजन, हाइब्रिड वाहन और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ रहा है।
मीणा ने कहा, "भारत आधुनिक उत्पादन प्रौद्योगिकी पर भी जोर दे रहा है और वाहनों में उन्नत आईसी इंजनों का उपयोग किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications