आगरा-मथुरा में यमुना के जलस्तर में वृद्धि
एक अधिकारी ने बताया कि वृंदावन और मथुरा जिले में कम से कम एक दर्जन बस्तियों में बाढ़ आ गई है और लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। मथुरा में नदी अपने खतरे के निशान 165.2 मीटर से 1.71 मीटर ऊपर बह रही है।
नदी के पानी से मथुरा स्थित बीयर रेस्क्यू सेंटर की दूसरी इकाई भी प्रभावित हुई है। भालुओं को दूसरे ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आगरा में 40,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि में पानी फैल गया है। उन्होंने बताया कि नदी के समीप स्थित गांवों मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, तनौरा, नूरपुर और मनोहरपुर में तिल, बाजरे और सब्जी की खेती तबाह हो गई है।
अधिकारी के अनुसार खेरागढ़ उप जिले में सारेंधी बांध से अधिक मात्रा में छोड़े गए पानी से कृषि भूमि के बड़े क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। ताजमहल के समीप स्थित मनटोला नुल्लाह से आने वाला पानी शुक्रवार रात आगरा फोर्ट के चारों तरफ बने खाई में प्रवेश कर गया।
इसके अलावा नदी का पानी आगरा-दिल्ली राजमार्ग स्थित कैलाश मंदिर में भी प्रवेश कर गया है। जिला मजिस्ट्रेट अमृत अभिजात ने पत्रकारों को बताया कि जरूरत पड़ने पर सेना बुलाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications