नंदन के निधन पर अल्वा ने शोक जताया
देहरादून, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन के निधन पर गहरा दुख जताया है।
अपने शोक संदेश में अल्वा ने शनिवार को कहा कि पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में नंदन के उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संसार ने एक संवदेनशील व्यक्तित्व और विचारक को खो दिया है। नंदन के निधन से हिंदी साहित्य जगत को गहरी क्षति हुई है।
अल्वा ने स्वर्गीय नंदन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्र्थना की और कहा कि परमात्मा नंदन के परिजनों को इस दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications