मेक्सिको में झड़प, 7 की मौत
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के अनुसार प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों गुटों के बीच झड़प एक पर्यटन केंद्र के बाहरी इलाके में हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आंधे घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के शव घर के बाहर पाए गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों को घटना स्थल पर तैनात किया गया है। हमलावरों की मदद करने के लिए शहर के पांच पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने इस झड़प के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच संघर्ष नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications