9/11 पर अहमदीनेजाद ने ओबामा की प्रतिक्रिया को बचकाना बताया

ज्ञात हो कि अहमदीनेजाद द्वारा गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण को लेकर तीखी प्रतिक्रियांए सामने आई हैं। अहमदीनेजाद ने दावा किया था कि अमेरिकी सरकार के कुछ लोगों ने लड़खड़ाती अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए, मध्यपूर्व पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तथा इजरायल को बचाने के लिए 9/11 की साजिश रची थी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी दल के गठन का भी सुझाव दिया था।

उसके बाद बीबीसी पर्शियन टीवी के साथ शुक्रवार को एक बातचीत में ओबामा ने अहमदीनेजाद की टिप्पणियों को घृणित और आक्रामक बताया था। खासतौर से इसलिए, क्योंकि अहमदीनेजाद ने ये टिप्पणियां मैनहट्टन में की थी, जो कि घटनास्थल के उत्तर में थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।

अहमदीनेजाद ने न्यूयार्क से तेहरान लौटने के बाद संवाददाताओं को बताया, "ओबामा की प्रतिक्रिया बहुत ही बचकानी थी, क्योंकि यदि इस घटना में गुछ भी गोपनीय नहीं है तो तथ्यान्वेषी दल को प्रासंगिक दस्तावेज सौंप दिए जाएं, ताकि हम सभी एकजुट होकर उस घटना में शामिल आतंकियों के खिलाफ लड़ाई लड़ें।"

अहमदीनेजाद ने कहा, "मैंने मात्र एक सामान्य-सा सवाल खड़ा किया है और यह किसी भी रूप में ठीक नहीं है कि सवाल खड़ा करने वाले की बाद में बेइज्जती की जाए।"

अहमदीनेजाद ने एक बार फिर दोहराया कि 9/11 की घटना को दुनिया भर के मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया है, और अफगानिस्तान एवं इराक पर हमले के लिए भी उसका इस्तेमाल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+