सितम्बर में विदेशी निवेशकों ने भारत में 4.4 अरब डॉलर का निवेश किया
पिछले चार सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में भारी खरीदारी की है इसके चलते देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11 प्रतिशत बढ़ा है।
शुक्रवार को एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजारों में 29.73 करोड़ डॉलर की खरीदारी की जबकि इस साल एफआईआई ने अब तक 17.3 अरब डॉलर की खरीदारी की है।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते इस साल बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक करीब 15 प्रतिशत बढ़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications