कश्मीरी गेट बस अड्डा से सेवाएं बहाल
एक बस परिचालक वेद पाल सिंह ने बताया, "बस सेवाओं को जारी रखने के लिए अस्थायी तौर पर परिसर के बाहर रिंग रोड से बस संचालित की जा रहीं थीं। हालांकि सीवेज के पानी के कारण परिसर में बेहद गंदगी फैली हुई है। फर्श पर चारों तरफ मिट्टी और गाद दिख रही है, लेकिन पहले से स्थिति ठीक है।"
आईएसबीटी परिसर में जलजमाव के चलते बस संचालकों को तीन दिनों तक नुकसान उठाना पड़ा। परिसर के बाहर से बसों के संचालन की वजह से चालकों, यात्रियों और मोटरसाइकिल चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
केंद्र के पर्यवेक्षक पूरन चंद ने कहा, "आईएसबीटी परिसर में अभी भी गंदगी फैली हुई है और इसके चलते पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं आ रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications