अयोध्या विवाद : सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से आडवाणी को आश्चर्य

प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आडवाणी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सर्वोच्च न्यायालय का फैसला मेरी समझ से परे हैं। मैं देश की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं लेकिन जब देश की जनता इस पर फैसले की ओर टकटकी लगाए बैठी है और इस मामले के पक्षकार भी अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और जब उच्च न्यायालय ने फैसला टालने की याचिका खारिज कर दी हो, ऐसे में यह फैसला सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आया।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अब मैं देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि वे देश की अदालतों का सम्मान करते हुए कुछ और दिन शांति बनाए रखें।"

आडवाणी ने कहा, "देशवासी पिछले 50 सालों से इस मामले में निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय से मेरा आग्रह है कि वह 28 सितम्बर को अंतत: इस मामले को ले और इलाहाबाद उच्च न्यायालय को 29 सितम्बर को फैसला सुनाने दे।"

उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने सोमनाथ से 20 साल पहले अयोध्या तक की यात्रा आरंभ की थी। इसके बाद वह प्रति वर्ष 25 सितम्बर को यहां आते हैं और पूर्जा अर्चना करते हैं। इस बार उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी, गुजरात के प्रभारी बलबीर पुंज और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विशेष रूप से मौजूद थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+