शिवसेना ने किया नारायण राणे पर पलटवार

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "राणे निराशा में ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्हें कुछ भी कहने दीजिए, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

नारायण राणे ने देर शुक्रवार को शिवसेना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना ने उनके बेटे के खिलाफ यह साजिश रची है, जो कह रही है कि शमीम जमालुद्दीन शेख उर्फ चिंटू पर हमले के मामले में नीतेश राणे का हाथ है।

राणे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "नीतेश राणे के मामले के पीछे उद्धव ठाकरे का हाथ है। चिंटू गुरुवार को नीतेश के खार स्थित कार्यालय पर कभी नहीं गया था। पुलिस द्वारा जांच पूरी किए जाने से पहले मैं कुछ नहीं बोलना चाहता था। हीरानंदानी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है, इसके बाद मैं मीडिया के सामने आया हूं।"

नारायण राणे से यह पूछे जाने पर कि वह शिवसेना पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, "शिवसेना के सभी विभाग प्रमुख और पूर्व विधायक हिरानंदानी अस्पताल में रात को शेख से मिलने गए थे और उद्धव ठाकरे ने शेख से दो बार फोन पर बात की और उससे कहा कि डरने की बात नहीं है शिवसेना उसके साथ है। मनसे को छोड़ने से पहले शेख शिवसेना में था और उसके बाद वह नीतेश के एनजीओ में शामिल हो गया था।"

नीतेश राणे के विरुद्ध हत्या के प्रयास के मामले पर उस समय प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया जब अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि शेख के चेहरे पर जो घाव के निशान हैं वह गोली लगने की वजह से नहीं है।

अस्पताल के एक चिकित्सक सुधीर चटर्जी ने समाचार चैनलों को बताया, "शेख का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया और हम नहीं मानते कि गोली लगने की वजह से ऐसा हुआ है। उसकी हालत स्थिर है।"

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एकनाथ खडसे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुंगानतिवार ने मांग की कि यह बहुत गंभीर मसला है और सीबीआई से इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+