नंदन का निधन बड़ी क्षति : गुप्ता
एआईएनसीईसी के अध्यक्ष विश्व बंधु गुप्ता ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि कन्हैया लाल नंदन एक ऐसे पत्रकार, कवि और लेखक थे जिन्होंने शताब्दियों की कृत्रिम बाधाओं से अप्रभावित रहते हुए लैंगिक समानता और सार्वभौमिक प्रेम का संदेश दिया। उनकी कृतियों में मानव प्रेम की गाथाएं बहुत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत की गई हैं।
उन्होंने कहा कि नंदन ने विभिन्न पदों पर रहते हुए हिंदी पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने हिंदी पत्रिका धर्मयुग के संपादक, नवभारत टाइम्स के फीचर संपादक तथा पराग, सारिका, दिनमान और हिंदी दैनिक संडे मेल के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications