भारत के साथ सहयोग न करना गलती होगी : शर्मा

टोरंटो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तैयारियों को लेकर भारत की आलोचना कर रहे देशों को आगाह करते हुए कहा है कि उन्हें इसकी कीमत भारत जैसी तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में व्यापारिक अवसरों के संदर्भ में चुकानी पड़ सकती है।

कनाडा की राजधानी ओटावा में यहां के अपने समकक्ष पीटर वान लोआन के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने शुक्रवार को कहा, "इस समय भारत से भारत सम्मान के साथ सहयोग न करना एक चूक होगी। अगर व्यापार की बात आएगी तो फिर नुकसान किसका होगा?"

खेलों की तैयारियों को लेकर आलोचना कर रहे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को भी शर्मा ने आड़े-हाथों लिया। उन्होंने कहा, "पुरानी और मनगढ़ंत तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। यह हमारे देश को नीचा दिखाने की कोशिश है जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते।"

इस संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि भारत उभरती आर्थिक ताकत है और दुनिया एवं राष्ट्रमंडल का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा, "मैं आपको यह बता सकता हूं कि हम खेलों का आयोजन करेंगे और सही ढंग से करेंगे।"

शर्मा ने कहा, "दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति की वजह से खेल गांव में काम प्रभावित हुआ। खेलों से जुड़ी कोई जगह ऐसी नहीं है जिसका काम पूरा नहीं हुआ है।"

इससे पहले टोरंटो में गुरुवार रात दक्षिण एशियाई पत्रकारों के एक संगठन से बातचीत में शर्मा ने कहा था, "मैं मीडिया के लोगों से कहना चाहता हूं कि वे सही और निष्पक्ष रिपोर्टिग करे। इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि दिल्ली में हजारों एथलीट पहुंच रहे हैं और राष्ट्रमंडल खेल सफल रहेगा।"

गौरतलब है कि शर्मा इन दिनों कनाडा के आधिकारिक दौरे पर हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के सामरिक सहयोग को प्रगाढ़ बनाने और द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षो में 15 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य से जुड़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+