यूनिसेफ ने बाढ़ग्रस्त राज्यों के लिए राहत सामग्री भेजी
यूनिसेफ द्वारा भेजी जा रही राहत सामग्री में तिरपाल, चादरें, जल शुद्धिकरण के लिए गोलियां, मच्छरदानियां एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
संगठन द्वारा भेजी जा रही राहत सामग्री उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण विस्थापित 8,000 परिवारों तथा सबसे अधिक प्रभावित 10 जिलों के 10,000 परिवारों में वितरित की जाएगी।
यूनिसेफ की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ राहत सामग्री के वितरण के लिए 276 राहत शिविर स्थापित किए हैं।
गंडक नदी में आई बाढ़ से बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले के 35 गांव प्रभावित हुए हैं।
यूनिसेफ की तरफ से राज्य सरकार के आग्रह पर गोपालगंज के लिए ब्लीचिंग पाउडर, पानी का शुद्धिकरण करने वाली 208,000 गोलियां तथा स्वच्छता के लिए 1,000 किट्स और अन्य वस्तुएं भेजी जा रही हैं।
उत्तराखण्ड में बाढ़ से 369 गांव प्रभावित हुए हैं और भूस्खलन की वजह से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
केंद्र सरकार ने भी प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी है और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को उत्तराखण्ड के हरिद्वार, ऋषिकेश तथा बिहार के गोपालगंज जिले में तैनात किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी टीमों की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications