पुलिसकर्मियों की तलाश में नए सिरे से जुटी रमन सरकार

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र से नक्सलियों ने गत 19 सितंबर को सात पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया था। एक दिन बाद नक्सलियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी जबकि चार पुलिसकर्मियों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सहायक उप निरीक्षक समेत तीन हवलदार नक्सलियों के चंगुल में हैं। नक्सली संभवत: उन्हें छत्तीसढ़ और आंध्र प्रदेश के घने जंगलों में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सलियों से मानवता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को छोड़ने का अनुरोध किया है। नक्सलियों ने हालांकि अधिकारियों से संपर्क कायम नहीं किया है और न ही पुलिसकर्मियों के अपहरण की घोषणा करते हुए उन्हें छोड़ने के लिए अपनी कोई मांग रखी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+