पूर्व सेनाध्यक्ष फोंसेका के 4

कोलंबो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)।श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व सेनाध्यक्ष सरथ फोंसेका के चार सहयोगियों की रिहाई का आदेश दिया है। फोंसेका को सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रचने और भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अटार्नी जनरल की सलाह पर अदालत ने शुक्रवार को दो सेवानिवृत्त मेजर जनरल, एक ब्रिगेडियर और एक पत्रकार को रिहा कर दिया। इन चारों पर फोंसेका के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप था।

फरवरी में फोंसेका के साथ गिरफ्तार इन चार लोगों को मई में जमानत दे दी गई थी। श्रीलंका में पिछले साल लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लटीटीई) विद्रोहियों के खिलाफ श्रीलंका सेना का नेतृत्व करने वाले पूर्व जनरल ने जनवरी में हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को चुनौती दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+