रेलगाड़ी की चपेट में आने से 2 की मौत
यह हादसा शनिवार सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुआ। शाहजहांपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपाधीक्षक डी.वी. राय ने आईएएनएस को बताया कि हादसे का शिकार लोग मुरादाबाद से जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। रेलगाड़ी जैसे ही शाहजहांपुर के आउटर पर धीमी हुई ये लोग उतरने लगे। इसी दौरान वे सभी तेज गति से पीछे से आ रही हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
राय ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications