मशहूर गायक और अभिनेता फिशर का निधन
लास एंजेलिस/न्यूयार्क, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता एडी फिशर का लास एंजेलिस में बुधवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिशर का निधन कैलीफोर्निया के बर्किले स्थित उनके आवास पर बुधवार को हुआ। उन्होंने हाल ही में एक सर्जरी कराई थी।
गौरतलब है कि फिशर ने हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एलिजाबेथ टेलर से विवाह किया था। फिशर ने अपनी पहली पत्नी डेबी रेनाल्ड्स को छोड़ दिया था। फिशर ने बाद में कूनी स्टीवेंस से शादी की थी। वह पांच शादियां कर चुके थे।
फिशर 1950 के दशक में अमेरिकी पॉप संगीत के बेताज बादशाह रहे। इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रमों की मेजबानी भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications