रूस में आत्मघाती विस्फोट, 30 घायल
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया, "ताजा जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 30 लोग घायल हुए हैं जिसमें 20 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें एक पुलिसकर्मी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया उसी समय विस्फोट हो गया।
इधर, पुलिस ने दागेस्तान की राजधानी मखाचकाला में शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने को चारो तरफ से घेर लिया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी और दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications