चीन में तूफान 'फनापी' से 70 मरे
बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के दक्षिणी हिस्से में पिछले दिनों आए तूफान 'फनापी' से कम से कम 70 लोगों के मारे जाने और 65 के लापता होने की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राहतकर्मियों ने शुक्रवार को मलबों से कई और शवों को बरामद किया। इसके साथ ही गुआंगडोंग प्रांत में मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि 65 लोग लापता हैं।
आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गुआंगडोंग में लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यहां तकरीबन 3,765 मकान ध्वस्त हो गए हैं और 42,190 हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हो गई है। इस तूफान से 2.4 अरब युआन की आर्थिक क्षति की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications