कैबिनेट समिति में कश्मीर पर चर्चा
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में चिदम्बरम ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर गए प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में की गई सिफारिशों पर सीसीएस की बैठक में चर्चा हुई और आठ प्रस्तावों पर सहमति बनी।"
उन्होंने बताया, "हिंसा की विभिन्न घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने, राज्य के विकास के लिए दो कार्य बल गठित करने, तत्काल स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षिक संस्थानों में पढ़ाई चालू करने के संबंध में राज्य सरकार से आग्रह करने, शैक्षणिक संस्थानों के ढांचागत विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान देने के संबंध में फैसला किया गया।"
चिदम्बरम ने कहा कि सभी फैसले कुछ दिनों में लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कदमों में जम्मू एवं कश्मीर की जनता के साथ-साथ अलगाववादियों की चिंताओं को समाहित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications