नंदन ने कई नए आयाम स्थापित किए : आडवाणी
आडवाणी ने कहा कि नंदन के निधन से भारत के साहित्य एवं पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। वह विचारक, चिंतक और कवि हृदय थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय साहित्य और पत्रकारिता क्षेत्र में कई प्रसिद्ध पत्रकार व साहित्यकार हुए। लेकिन ऐसे बहुत कम कलम के धनी होते हैं, जो एक विधा के प्रतीक बन जाते हैं।
आडवाणी ने कहा कि नंदन विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के संपादक रहे। यहीं नहीं उन्होंने बाल पत्रिका का कुशल संपादन भी किया और बालकों के मन में कथा, कहानियां पढ़ने की ललक पैदा की।
आडवाणी ने शोक जताते हुए कहा कि वह उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications